क्रिएटिनिन कैसे कम किया जाता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 10:45

-अक्सर ही क्रिएटिन के हाई लेवल को कम करने के लिए वेजिटेरियन डायट लेने की सलाह दी जाती है। बेरी, लेमन जूस, गोभी जैसे विटामिन-सी से भरपूर खाद्द खाएं। -आपकी किडनी को फॉस्फोरस रिच फूड्स को प्रोसेस करने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर तब जब आपका क्रिएटिनिन लेवल पहले से ही बढ़ा हुआ हो।

शरीर में बढ़े हुए क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के आसान घरेलू उपाय :-

क्रिएटिनिन लेवल कम करने के आसन घरेलू उपाय (Home Remedies to Manage High Creatinine Levels)

शरीर में हाई क्रिएटिनिन लेवल को संतुलित करने के लिए अक्सर लोग तमाम तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। आप शरीर में बढ़े हुए क्रिएटिनिन को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

1. क्रिएटिनिन लेवल को कम करने के लिए हर्बल टी का इस्तेमाल

हर्बल टी क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। आप नियमित रूप से हर्बल टी का सेवन कर इसे संतुलित कर सकते हैं। हर्बल टी का सेवन करने से आपके ब्लड में मौजूद क्रिएटिनिन को फिल्टर करने में सहायता मिलती है और इसके सेवन से आपको पेशाब भी ज्यादा होता है। इससे किडनी आसानी से क्रिएटिनिन को फिल्टर कर पेशाब तक भेज देती है। आप तुलसी के पत्ते, पुदीना, शहद और अदरक को मिलकर आसानी से हर्बल टी बना सकते हैं। रोजाना चाय की तरह इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।

2. क्रिएटिनिन का स्तर कम करने के लिए सैल्विया का इस्तेमाल

सैल्विया (Salvia) एक प्रकार की जड़ी बूटी है जो शरीर में बढ़े हुए क्रिएटिनिन लेवल को कम करने का काम करती है। सैल्विया का सेवन करने से शरीर में ग्लोगेरुलर फिल्ट्रेशन रेट बढ़ता है जिससे क्रिएटिनिन को फिल्टर करने में फायदा मिलता है। सैल्विया में पाया जाने वाला लिथेस्पर्मेट-बी नामक तत्व शरीर से क्रिएटिनिन को बाहर निकालने में बहुत फायदेमंद होता है।

3. सिंहपर्णी जड़ से करें क्रिएटिनिन के स्तर को मेन्टेन

सिंहपर्णी जड़ जिसे अंग्रेजी में Dandelion Root कहते हैं का इस्तेमाल क्रिएटिनिन लेवल को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल पेशाब से जुड़ी कई समस्याओं में भी किया जाता है। सिंहपर्णी जड़ का इस्तेमाल लोग प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में भी करते हैं। क्रिएटिनिन के बढ़े हुए स्तर से छुटकारा पाने के लिए आप सिंहपर्णी जड़ की चाय का रोजाना एक हफ्ते तक तीन से चार बार सेवन करें। ऐसा करने के बाद शरीर में मौजूद क्रिएटिनिन का पता लगाने के लिए क्रिएटिनिन लेवल की जांच कराएं।

4. नेट्ल लीफ (बिच्छु बुटी) से करें क्रिएटिनिन लेवल को संतुलित

नेटल लीफ का इस्तेमाल भी शरीर में क्रिएटिनिन के स्तर को संतुलित रखने में बहुत फायदेमंद होता है। इसे चाय या सप्लीमेंट के रूप में ले सकते हैं। इसमें मौजूद हिस्टामिन किडनी में जाकर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है और शरीर का रेनल एक्सक्रीशन बढ़ाने का काम करता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर से अतिरिक्त क्रिएटिनिन बाहर निकल जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info